अवैध गौण खनिज परिवहन करते सात वाहन जप्त
![]() |
जब्त वाहनों के साथ खनिज विभाग के कर्मचारी। |
जगदलपुर(समग्रविश्व)। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा 19 जून को बस्तर जिले के अंतर्गत ग्राम भानपुरी, बस्तर, बिलोरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण में गौण खनिज मिट्टी के चार वाहन एवं खनिज चूनापत्थर के तीन वाहन सहित कुल सात वाहनों का अवैध परिवहन करते पाया। इन परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा तथा खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम, लोकेश कश्यप उपस्थित थे।