ओडिशा में भाजपा नेताओं ने बूथ विजय अभियान के तहत जीतने व जिताने का लिया गया संकल्प

ओडिशा में भाजपा नेताओं ने बूथ विजय अभियान के तहत जीतने व जिताने का लिया गया संकल्प

जगदलपुर(समग्रविश्व)। पड़ोसी राज्य ओडिशा में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज है। यहां लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एकसाथ हो रहे हैं। ऐसे में बस्तर जिले से नेता ओडिशा पहुंच चुनाव प्रचार की बागडोर थामे हुए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में बस्तर के नेता प्रचार में जुटे हैं। यहां खंडा एवं बढ़बोराडी के पोलिंग बूथ के एजेंटों की कार्यशालाएं ली जा रही है। इस दौरान 71 पोलिंग बूथ के एजेंटों की कार्यशाला हुई जिसमें बूथ एजेंटों को कई टिप्स दिए गए। यहां बूथ विजय अभियान के तहत जीतने व जिताने का संकल्प लिया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पोलिंग एजेंट अपना अधिकार जाने इसलिए कार्यशाला आयोजित की गई है। मतदान के वक्त पोलिंग एजेंट द्वारा प्रत्याशी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहना पुरानी पारंपरिक व वैधानिक व्यवस्था है।लेकिन इस भूमिका को निभाने वाले एजेंटअक्सर अपनी भूमिका व अधिकार से अपरिचित नजर आते हैं। एजेंट की भूमिका, दायित्व  व अधिकारों का वर्णन होगा। 

बस्तर के नेताओं द्वारा मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन के दौरान जमीनी स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदान के दौरान मतदान एजेंट बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की गई है। बूथ स्तर के एजेंटो को संबंधित मतदान केन्द्रो के बूथ स्तर के अधिकारियों के पूरक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलो विशिष्ट मतदान केंद्र क्षेत्रो के लिए नियुक्त किया जाता है। 

 इस अवसर पर मुख्य रूप से संग्राम सिंह राणा,रोहित त्रिवेदी, पुरुषोत्तम जोशी,कमलू माझी, बसंती माझी सहित समस्त बूथ के एजेंट उपस्थित थे।कार्यशाला का संचालन महामंत्री वेद प्रकाश पांडे ने किया।




      

    

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post