लोहे की रॉड से हमला कर पैर तोड़ा! परपा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 16 एमएम की रॉड जब्त
![]() |
| थाना परपा पुलिस ने पारिवारिक विवाद में लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपी भगत कश्यप को गिरफ्तार किया है। |
जगदलपुर, बस्तर: थाना परपा क्षेत्र में विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में थाना परपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त 16 एमएम की लोहे की रॉड (लंबाई 85.5 सेंटीमीटर) को भी पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं एसडीओपी केशलूर लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में की गई।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी बबलू कश्यप (उम्र 31 वर्ष) ने थाना परपा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे उसके पड़ोसी द्वारा जानबूझकर वाद-विवाद किया गया।
इसी वाद-विवाद के दौरान आरोपी भगत कश्यप ने प्रार्थी से मारपीट कर लोहे की रॉड से उसके पैर में वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना परपा में आरोपी भगत कश्यप के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
फ्रैक्चर मिलने पर बढ़ी धारा
घटना में घायल व्यक्ति को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज डिमरापाल ले जाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण एवं एक्स-रे रिपोर्ट में पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विवेचना में धारा 118(2) बीएनएस भी जोड़ी गई।
आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना परपा पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी भगत कश्यप (उम्र 44 वर्ष) को अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त 16 एमएम लोहे की रॉड (लंबाई 85.5 सेंटीमीटर) को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी को 12 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।
पुलिस की प्रतिबद्धता
बस्तर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधों की रोकथाम तथा अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
📖 समग्रविश्व – अक्टूबर 2026 अंक
अक्टूबर महीने का पूरा अंक पढ़ने और PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
📥 अक्टूबर अंक PDF डाउनलोड करें
