ISSN: 3139-9959 (Online)

कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता! नक्सल डम्प से भारमार बंदूक और IED बरामद, मौके पर ही नष्ट किए विस्फोटक

कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता! नक्सल डम्प से भारमार बंदूक और IED बरामद, मौके पर ही नष्ट किए विस्फोटक

कांकेर के छोटेबेठिया में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से बरामद BGL सेल और फटाके
कांकेर के जुराहान मेहड़ा व माचपल्ली के जंगलों में सर्चिंग के दौरान बरामद नक्सल सामग्री में शामिल BGL सेल और फटाके।
कांकेर, छत्तीसगढ़: नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला कांकेर के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में जिला बल, बीएसएफ (BSF) और बीडीएस (BDS) टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए एक नक्सल डम्प का पर्दाफाश हुआ है।

कहाँ मिला हथियारों का जखीरा?

कांकेर में जिला बल और BSF द्वारा नक्सल डम्प से बरामद भारमार बंदूक और अन्य नक्सल सामग्री
सुरक्षा बलों द्वारा छोटेबेठिया के जंगलों से बरामद हथियारों में शामिल भारमार बंदूक, वायरलेस सेट और अन्य नक्सल सामग्री।

शनिवार को ग्राम जुराहान मेहड़ा व माचपल्ली के मध्य स्थित जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को यह बड़ी कामयाबी मिली। नक्सल डम्प से हथियार, विस्फोटक सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

बरामद सामग्री की सूची:
⏩ भारमार बंदूक - 02 नग
⏩ पैकेट IED (लगभग 02 कि० ग्रा०) - 01 नग
⏩ BGL सेल - 24 नग
⏩ वायरलेस सेट - 01 नग
⏩ पोच - 04 नग
⏩ GPS - 01 नग
⏩ फटाका - 14 नग
⏩ फोटो कांट्रिज - 01 नग
⏩ दवाई (मेडिसिन)
⏩ नक्सल साहित्य एवं अन्य सामग्री

सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर ही IED और अन्य विस्फोटक पदार्थों को नष्ट (डिफ्यूज) कर दिया गया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई।

किन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई?

यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान का हिस्सा है। इस सफल कार्रवाई में इन अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा:

  • बद्री नारायण मीणा (भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज

  • दीपक तिवारी, डीआईजी, बीएसएफ भानुप्रतापपुर

  • निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर

  • सुभाष चंद्र, 2IC प्रभारी सेनानी, 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे

इस संयुक्त अभियान की अगुवाई टीम कमांडर सुमन कंथोसू (इंस्पेक्टर, बीएसएफ 94वीं वाहिनी) ने की।

सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट

कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया है। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों का मनोबल और बढ़ा है।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post