पामेड़ पुलिस और कोबरा 208 की संयुक्त कार्रवाई: माओवादियों का डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार जब्त
![]() |
| थाना पामेड़ और कोबरा 208 की संयुक्त कार्रवाई में जीड़पल्ली के जंगलों से 2 BGL लॉन्चर और 36 BGL सेल बरामद किए गए। |
कहां मिला डंप?
थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों में माओवादी डंप होने की सूचना पर थाना पामेड़ एवं कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा जीड़पल्ली के जंगलों में पूर्व से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को बरामद किया गया।
बरामद सामग्री
डंप की तलाशी लेने पर निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई:
बीजीएल लॉन्चर – 02 नग
बीजीएल सेल – 36 नग
सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहेगा
बीजापुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण स्थापित करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
आम नागरिकों से अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
Tags
बस्तर
