स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका कार्यालय बचेली में किया गया ध्वजारोहण
बचेली(ब्रम्हा सोनानी)। लौह नगरी बचेली के नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात उन्होंने ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव, नगर पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, सीएमओ रामकृष्णा राव, पार्षद रीना दुर्गा, मनोज साह, बीना साहू, दमयंती साहू, किरण जायसवाल, धनिसंग नाग, गीतांजलि जायसवाल, पूर्व एल्डरमेन सुशीला निहाल, कमला सोनवानी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
बस्तर