गंगा दशहरा उत्सव : श्रद्धालुओं ने पूजन में चढ़ाई 70 मीटर लंबी चुनरी, गंगा आरती के बाद हुआ भंडारा
जगदलपुर(समग्रविश्व)। रविवार को सनातन समाज के लोगों द्वारा गंगा दशहरा उत्सव मनाया गया। माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आगमन हुआ था। इस अवसर पर महादेव घाट में सुंदरकांड का पाठ किया गया। तत्पश्चात पंतजलि योग समिति द्वारा यहां योग पर कार्यक्रम रखे गए। मां गंगा को 70 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई। शाम 7 बजे पंडितों के द्वारा गंगा पूजन किया गया। 1100 दीप जलाकर मां गंगा की आरती की गई। तत्पश्चात भंडारा प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव शर्मा, इंश्वर खंबारी, राम नरेश
पांडे, सुदर्शन पाणिग्रही, बालकृष्ण शर्मा, मनोज पाणिग्राही, संग्राम सिंह राणा
रंजीत पांडे, अमन शर्मा, अनिल अग्रवाल, शंकरलाल गुप्ता, आत्माराम जोशी, बी जयराम, अजयपाल
सिंह, मनीष मूलचंदानी, निर्मल पानीग्रही, रमापति दुबे, दिशांत चक्रवर्ती, राजीव
निगम, बनमाली पानीग्राही, अनिरूद्ध मिश्रा, अजय तिवारी, किरण शुक्ला, लोकनाथ
उपाध्याय, अजय पांडे, राजू राव, बंशी उमरवैश्य, अशोक तिवारी, मातृशक्तियों में
नीलम मिश्रा, संतोष शर्मा, नम्रता दुबे, बबली शुक्ला, ममता सिंह राणा, इशानी साहू,
इंदु यादव, सरोजनी रेड्डी, पुष्पा महावर सहित बड़ी संख्या में सनातनी समाज के
सदस्य मौजूद थे।