बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने ली बढ़बोरंडी मंडल की बैठक, 40 बूथ के कार्यकर्ता हुए शामिल

बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने ली बढ़बोरंडी मंडल की बैठक, 40 बूथ के कार्यकर्ता हुए शामिल

  • बढ़बोरंडी के प्रभारी मनीराम कश्यप की उपस्थिति में ली गई बैठक
  • प्रत्याशी ने किया डोर टू डोर संपर्क,बस्तर के नेता हुए शामिल


जगदलपुर(समग्रविश्व)। उड़ीसा प्रचार के दौरान नबरंगपुर जिले के बढ़बोरंडी मण्डल की बैठक बुधवार को हुई। इसमें 40 बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बस्तर भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी एवं बढ़बोरंडी मंडल प्रभारी मनीराम कश्यप की उपस्थिति मे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रमुख, बूथ प्रभारी के साथ बूथ कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बूथ प्रबंधन को लेकर योजना बनाई गई। पार्टी की कार्य पद्धति और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आम जन को जोड़ते हुए पार्टी की रीति नीति को अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किए जाने पर चर्चा हुई।

ओडिशा के उमरकोट में डोर टू डोर संपर्क करके भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए बस्तर के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत ओडिशा में अबकी बार भाजपा की सरकार बने इस संकल्प लेकर बस्तर के नेताओं ने प्रचार करके लोगों से संपर्क किया।

रूप सिंह मंडावी ने कहा बूथ जीतें चुनाव जीते का लेकर हमें काम करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को 50 हजार की सुविधा उपलब्ध कराएगी।     मनीराम कश्यप ने कहा इस बार जनता भाजपा के पक्ष में है। लोकसभा एवं विधानसभा में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। बीजेडी के नेताओं ने सिर्फ खुद का विकास किया है।

प्रसार में मुख्य रूप से विधायक प्रत्याशी नित्यानंद गोंड, पिंटू कुमार, वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा, धनुर्जय कश्यप, मोहन जोशी, जोगेंद्र चंद्राकर, नारायण बिसाई, पुरुषोत्तम जोशी, रोहित त्रिवेदी, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुनील सेठिया, रणवीर सिंह वैश्य, भोलानाथ नाग, नरेंद्र सेठिया, कमलू माझी, बसंती माझी, प्रसन्न कुमार मोहंती, कृपासिंधु पाइक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post