ISSN: 3139-9959 (Online)

सत्य साईं शताब्दी महोत्सव: ओमकार और वेद पाठ से हुआ चतुर्थ दिवस का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया कला का हुनर

सत्य साईं शताब्दी महोत्सव: ओमकार और वेद पाठ से हुआ चतुर्थ दिवस का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया कला का हुनर

जगदलपुर | 21 नवंबर 2026

जगदलपुर में श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा आयोजित शताब्दी जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस पर भगवान सत्य साईं बाबा के चित्र के सामने महिलाएं और बच्चे।
भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस पर जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं महिलाएं एवं बच्चे।
जगदलपुर। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ पवित्र ओमकार एवं वेद पाठ के साथ किया गया। इसके पश्चात भजन एवं प्रवचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री सत्य साईं सेवा समिति जगदलपुर के सभी बाल विकास केन्द्रों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बी.एल. राकवार जी द्वारा अपने वक्तव्य में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के अवतार का उद्देश्य बताया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा का संपूर्ण जीवन "सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो" एवं "मानव सेवा ही माधव सेवा है" के संदेश के इर्द-गिर्द रहा है।

📌 कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • शुभारंभ: ओमकार एवं वेद पाठ के साथ।
  • प्रतियोगिता: बाल विकास केंद्रों के बच्चों के लिए चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता।
  • पुरस्कार: प्रतिभागी सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
  • समापन: महामंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बाल विकास बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महामंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें: शताब्दी महोत्सव के तीसरे दिन सत्य साईं सेवा समिति द्वारा महिला दिवस मनाया गया, जहां बच्चों ने माता-पिता का पूजन किया।



📰 यह भी पढ़ें

माओवाद के खात्मे के बाद बड़ा कदम! बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला नया थाना पील्लूर, 15 गांवों को मिलेगी सुरक्षा

छुरिया में 15 प्राथमिक शालाओं का सम्मान! धारा प्रवाह पठन और पहाड़े में हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

सत्य साईं शताब्दी महोत्सव: जगदलपुर में मनाया गया महिला दिवस, बच्चों ने किया माता-पिता का पूजन

"इलाज के पैसे नहीं थे... घर लाकर मरने को मजबूर हुए हम": बैलाडीला की पीड़ा और NMDC के 25 करोड़ पर बड़ा सवाल

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post