ISSN: 3139-9959 (Online)

नारायणपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा भारी! पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

बखरूपारा में पुलिस का एक्शन: डिपो मैदान और फॉरेस्ट गेट के पास शराब पीते 2 युवक पकड़े गए

नारायणपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की
नारायणपुर पुलिस ने बखरूपारा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर रहे 2 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
नारायणपुर, छत्तीसगढ़: जिले में अवैध शराब और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ नारायणपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में 2 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनरेश गौतम के नेतृत्व में की गई।

क्या है पूरा मामला?

शनिवार को थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बखरूपारा डिपो मैदान एवं फॉरेस्ट डिपो मेन गेट के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।

प्रथम प्रकरण

बखरूपारा डिपो मैदान के पास आरोपी ओमप्रकाश नुरेटी (उम्र 19 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाया गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग विदेशी शराब की खाली बोतल, 01 नग डिस्पोजल एवं पानी की बोतल जब्त कर थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

द्वितीय प्रकरण

बखरूपारा फॉरेस्ट डिपो मेन गेट के पास आरोपी राकेश मण्डावी (उम्र 20 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाया गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग विदेशी शराब का खाली पौवा एवं डिस्पोजल जब्त कर थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की चेतावनी

नारायणपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन न करें और कानून का पालन करें।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post