ISSN: 3139-9959 (Online)

बीजापुर के जंगलों में छिपा था माओवादियों का डंप! नाइट विजन डिवाइस और वायरलेस सेट बरामद, सर्चिंग जारी

उसूर के गुंजेपर्ती में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता! माओवादी डंप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सामग्री बरामद

बीजापुर के गुंजेपर्ती जंगलों से सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किए गए नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री
थाना उसूर क्षेत्र के गुंजेपर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया माओवादी डंप, जिसमें नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री शामिल है।
बीजापुर, छत्तीसगढ़: जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

कैसे मिला डंप?

शनिवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों द्वारा संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।

रविवार को थाना उसूर से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी गतिविधियों से संबंधित संदिग्ध डंप बरामद किया गया।

बरामद सामग्री

बरामद सामग्री में मुख्य रूप से ये चीजें शामिल हैं:

  • नाइट विजन डिवाइस

  • वायरलेस सेट

  • कैमरा

  • सोल्डरिंग मशीन

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

  • बैटरी, चार्जर, टॉर्च, एलईडी लैंप

  • मल्टीमीटर

  • मेडिकल और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री

उक्त मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामद सामग्री के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील

बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान और डीमाइनिंग की कार्रवाई संचालित की जा रही है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post