धारदार चाकू लहराकर आमजनों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
![]() |
| कोतवाली जगदलपुर पुलिस ने सनसिटी अटल आवास के पास धारदार चाकू लहराकर आमजनों को डराने वाले आरोपी रवि बघेल को गिरफ्तार किया। |
मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के सनसिटी अटल आवास जगदलपुर के पास एक युवक अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डरा-धमका कर भयभीत कर रहा था। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।
आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त
पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर आरोपी रवि बघेल को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को जेल भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी रवि बघेल को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी सनसिटी अटल आवास, जगदलपुर का निवासी है और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज हैं।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उनि. प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम, PSI भूपेन्द्र पैकरा, रीना सोनी, अफसाना, सउनि दिलीप मंडल, प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप, आरक्षक रंगलाल खरे, बलराम एवं भीषम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बस्तर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के साथ भी इस प्रकार की घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
