ISSN: 3139-9959 (Online)

"सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: किरण सिंह देव ने कहा - 'सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान का शाश्वत प्रतीक', जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जलाभिषेक"

भाजपा ने मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, किरण सिंह देव ने कहा – "सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान का शाश्वत प्रतीक"

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा सहित कार्यकर्ता
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूरे जिले में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" धूमधाम से मनाया। जिले के सभी तेरह मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने महादेव घाट स्थित प्राचीन श्री शंकर मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजन-अर्चना की और 101 बार ओंकार मंत्र के सामूहिक जाप में शामिल हुए।

सोमनाथ मंदिर: स्वाभिमान और सांस्कृतिक दृढ़ता का प्रतीक

 देव ने इस मौके पर कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक दृढ़ता और सभ्यतागत निरंतरता का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा, "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की उस सनातन चेतना का स्मरण है, जो सहस्राब्दी के आघातों के बाद भी कभी क्षीण नहीं हुई। सन् 1026 में मुगल आक्रांताओं के पहले आक्रमण से लेकर इतिहास के कठिन दौरों में भी इस मंदिर पर प्रहार हुए, पर हर बार यह तीर्थ और तेजस्वी होकर खड़ा हुआ।"

उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्षों के अस्तित्व (1026-2026) को समर्पित स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की अदम्य आस्था और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक है।

बड़ी संख्या में उपस्थिति

महादेव घाट शिवमंदिर में संपन्न हुए आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, आर्येन्द्र सिंह आर्य, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, श्रीधर ओझा, सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, बृजेश भदौरिया, राजेश श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, सूर्य भूषण सिंह, विक्रम सिंह यादव, राकेश तिवारी, संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव, बृजेश शर्मा, आशा साहू, राजपाल कसेर, किरण दीवान, राजा यादव, संतोष त्रिपाठी, शशिभूषण रथ, विपिन मालवीय, संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, श्वेता बघेल, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, हरीश पारेख, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव, रौशन सिसोदिया, मीना साहू, ममता राणा, अभय दीक्षित, अभिलाष यादव, विनय राजू, दिलीप झा, सुरेश मिश्रा, बी जयराम, यशवर्धन राव, योगेश मिश्रा, मनोज ठाकुर, यशवंत ध्रुव, खगेन्द्र ठाकुर, विनोद पाण्डेय, राज पाण्डेय, योगेश पाणिग्रही, मनी विक्रम नायडू, दिलीप सुन्दरानी, कृष्णा निषाद, आदर्श ठाकुर, रौशन झा, आनंद झा, कुसुम परिहार, डाकेश्वरी पाण्डेय, रेखा सिंह, विभा सिंह, शोभा रानी राव, राजेश दास, सुनील दास, सुभेन्द्र भदौरिया, शंकर राव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

देव ने समारोह के दौरान देशवासियों और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर की यह यात्रा हमें अपनी गौरवशाली विरासत का स्मरण कराती है और राष्ट्रीय एकता व आस्था को मजबूती प्रदान करती है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }