दरभा में बीईओ जगदीश पात्र की संकुल प्राचार्य व समन्वयकों की बैठक संपन्न
![]() |
| दरभा ब्लॉक में बीईओ जगदीश पात्र की अध्यक्षता में संकुल प्राचार्य व समन्वयकों की बैठक आयोजित हुई। |
दरभा/जगदलपुर। दरभा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेगानार में शनिवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जगदीश पात्र की अध्यक्षता में संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रमुख चर्चा के बिंदु:
यू-डाईस डाटा प्रबंधन: स्कूल, शिक्षक एवं छात्र प्रोफाइल पर चर्चा की गई। कक्षा पहली से बारहवीं तक सभी विद्यार्थियों के अपार आईडी जनरेशन तथा आधार में बायोमेट्रिक अपडेट पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
छात्रवृत्ति प्रक्रिया: कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों के बैंक खाते खुलवाने, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी पूर्ण कर बीईओ लॉगिन में प्रेषित करने को कहा गया।
डिजिटल पहल: जाति प्रमाण पत्र, विद्या समीक्षा केंद्र एप में शिक्षक पंजीयन, विनोबा एप के माध्यम से उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियाँ और संपर्क स्मार्ट कक्षा संचालन पर ध्यान केंद्रित किया गया।
शिक्षा की गुणवत्ता: बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता, एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता) की दक्षताओं के विकास, पाठ्यक्रम और लर्निंग आउटकम पर विचार-विमर्श हुआ।
केंद्रीकृत परीक्षा तैयारी: कक्षा पाँचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा की तैयारी हेतु रणनीति तैयार की गई।
अन्य आवश्यक कार्य: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, एमडीएम एप में बच्चों की दैनिक उपस्थिति, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, सीजी स्कूल, समग्र शिक्षा, चर्चा पत्रक, अभ्यास पुस्तिका, बालवाड़ी संचालन, समावेशी शिक्षा आदि विषयों पर चर्चा की गई।
बीईओ जगदीश पात्र ने सभी निर्देशित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के आदेश दिए। इस बैठक में बीईओ जगदीश पात्र के अलावा संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।
