अटल जी की 9 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ जगदलपुर के लालबाग में अटल परिसर का हुआ लोकार्पण
शताब्दी जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई अटल जयंती, छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में एक साथ हुआ लोकार्पण
जगदलपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती आज यहाँ गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर के ऐतिहासिक लालबाग परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित 'अटल परिसर' का लोकार्पण किया गया और अटल जी की 9 फीट ऊंची कांस्य (ब्रॉन्ज) प्रतिमा का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अनावरण हुआ।
सुंदर, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थान होगा:
3500 वर्गफीट क्षेत्र में फैले इस परिसर में लगी प्रतिमा का वजन 1000 किलोग्राम से अधिक है।
परिसर को नागरिकों के लिए एक सुव्यवस्थित, सुंदर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
आकर्षक लाइटिंग, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और हरियाली को बढ़ावा देने वाले पौधों से परिसर को सजाया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल लोकार्पण:
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित वरिष्ठ नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण किया और अटल जी को श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने किया अटल जी के योगदान को याद:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि यह दिन गौरव का है और अटल जी के सुशासन के विचारों को जीवंत करता है। बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने अटल जी को अजातशत्रु, शांति दूत और ओजस्वी वक्ता बताया।
महापौर संजय पांडे ने कहा:
"अटल जी किसी एक दल के नहीं, बल्कि जन-जन के नेता थे। संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर उन्होंने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे उनके कार्यों ने देश को विकास से जोड़ा।"
इनकी रही उपस्थिति:
कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, राजबहादुर सिंह राणा, शिव नारायण पांडे, महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छू राम कश्यप, डॉ.सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, उपाध्यक्ष सफीरा साहू, परीस बेसरा ,नरसिंह राव, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद यशवंत ध्रुव, पूनम सिन्हा, सुश्री गायत्री बघेल आलोक अवस्थी , नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने अटल जी के सुशासन और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने किया।

