प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आडावल के चिकित्सक एवं स्टाफ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सम्मानित
![]() |
| राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारियों द्वारा आडावल PHC के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सम्मानित करते हुए। |
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जतिंदरपाल सिंह के मार्गदर्शन में ब्यूरो के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में बस्तर संभाग अध्यक्ष जगमोहन सोनी, उपाध्यक्ष नवीन एक्का, उपाध्यक्ष प्रेमदास मानिकपुरी, संभाग महासचिव योगेंद्र कश्यप, तथा जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र पटनायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आडावल PHC के चिकित्सा अधिकारी डॉ. टी. एस. नाग एवं सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश मिश्रा को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, मानवीय सेवा भावना तथा पांच पंचायतों में विपरीत परिस्थितियों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त नर्सिंग स्टाफ को भी उनके समर्पण एवं टीमवर्क के लिए सम्मानित किया गया।
ब्यूरो पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी समाज की वास्तविक शक्ति हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजहित एवं मानव सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिल सके।
सम्मानित चिकित्सकों ने ब्यूरो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पित होकर जनसेवा करने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना की तथा उन्हें राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
